May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसान खुशहाल, देश मजबूत: मोदी सरकार के 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र को दी अभूतपूर्व मजबूती

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं और आर्थिक सहायता प्रदान की है। “किसान खुशहाल, देश मजबूत” को मूलमंत्र मानते हुए सरकार ने किसानों की आमदनी, बीमा, ऋण और बुनियादी ढांचे को केंद्र में रखते हुए योजनाएं लागू की हैं।

सरकार की प्राथमिक योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, और कृषि अवसंरचना निधि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार:

₹3.7 लाख करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को वितरित की जा चुकी है।

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है, जिससे किसानों को सुलभ ऋण सहायता मिल रही है।

1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक के दावों का समाधान पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किया गया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिली है।

₹1 लाख करोड़ की कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत प्रावधान किया गया है, जिससे भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कृषि बजट में वर्ष 2013-14 की तुलना में 2024-25 तक 5 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जो सरकार की कृषि प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

इन योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.