July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित भारत के संकल्प की दिशा में भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न – ‘संकल्प से सिद्धि’ के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन”

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत रायपुर शहर जिला भाजपा ने एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।
यह कार्यशाला रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात संगठन गीत और वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।

मुख्य वक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि “संकल्प से सिद्धि” कोई साधारण आयोजन नहीं, बल्कि यह विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। उन्होंने रावी नदी के ऐतिहासिक संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के उस अधूरे सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, आतंरिक और बाह्य सुरक्षा में मजबूती, और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को विस्तार से रखा। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, और वैश्विक कंपनियों का भारत में निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केंद्र सरकार का नहीं, बल्कि समस्त भारतवासियों का प्रण है। इसका उद्देश्य है – स्वच्छ भारत, शिक्षित भारत, सुरक्षित भारत, और समृद्ध भारत। उन्होंने कहा कि यह अभियान रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का मार्ग है।

कार्यशाला में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत 9 जून से 21 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं:

9 जून: राजधानी रायपुर में प्रदर्शनी व कॉन्फ्रेंस, प्रोफेशनल मीट।

12–14 जून: मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’।

15–17 जून: वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल।

9–20 जून: एकात्म परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर।

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वार्ड स्तर पर।

5 जून से 15 अगस्त: वृक्षारोपण, जल संरक्षण और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे कार्यक्रम।

23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर आयोजन।

25 जून: आपातकाल की बरसी पर जिला स्तरीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी।

आईटी और सोशल मीडिया टीम: डिजिटल प्रतियोगिता “बदलता भारत, मेरा अनुभव” और जनहित योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के अनुभव साझा करना।

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को इन आयोजनों को प्रभावी ढंग से संपन्न करने हेतु दिशानिर्देश दिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष अकबर अली ने किया तथा आभार प्रदर्शन अमित मैशेरी शाह ने किया। कार्यशाला में मीनल चौबे, नंदकुमार साहू, केदारनाथ गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, डॉ. सलीम राज, मोना सेन, किशोर महानंद सहित विभिन्न आयोग अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह कार्यशाला भाजपा के “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम की सशक्त शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.