July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

टीपी नगर में 8 जून को भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला, ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ पर होगी रणनीति तय

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  कोरबा। ‘‘विकसित भारत का अमृतकाल’’ विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आगामी 8 जून 2025, रविवार दोपहर 12:00 बजे, आशीर्वाद प्वाइंट, टीपी नगर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष माननीय श्री अनुराग सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन एवं जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा विगत 11 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा करना, संगठनात्मक मजबूती पर विमर्श करना एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संयोजक ज्योतिनंद दुबे, जिला सह संयोजकगण सतविंदर पाल बग्गा, श्रीमती मंजू सिंह एवं विकास अग्रवाल द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यशाला में आमंत्रित पदाधिकारीगण –
प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, जिला टोली, मंडल अध्यक्ष/निर्वतमान मंडल अध्यक्ष, मंडल टोली, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिला अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नगर निगम के महापौर/पार्षद, नगर पालिका एवं पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष।

इस कार्यशाला को पार्टी संगठन की भावी दिशा और योजनाओं के निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.