August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में 8 जून से शुरू होगी राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच झारखंड और आंध्रप्रदेश के बीच

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाकोरबा शहर एक बार फिर खेल उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 08 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे सेन्ट्रल स्टेडियम, एसईसीएल, कोरबा में होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के करकमलों से संपन्न होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत करेंगे।

 

भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन मुकाबला झारखंड और आंध्रप्रदेश की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के समुचित संचालन की जिम्मेदारी साजी टी जान को सौंपी गई है। वहीं, महिला खिलाड़ियों की देखरेख हेतु अंजू सिंह, जानकी साहू, सुनीता देवांगन, स्मिता सिंह और पद्मिनी साहू को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनटीपीसी कोरबा के कार्यपालन निदेशक, परियोजना प्रमुख, और मानव संसाधन प्रमुख सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद धन कुमारी गर्ग, इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह और सीटू के केंद्रीय महासचिव व्ही. एम. मनोहर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम, स्थानीय प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। यह आयोजन कोरबा में महिला फुटबॉल के विकास को एक नई गति देगा तथा युवतियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.