February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“जन्मदिन पर पर्यावरण को समर्पित उपाध्यक्ष मनोज झा ने लगाए 150 पौधे, 1000 पेड़ों के संकल्प का किया ऐलान”

 


कोरबा, 6 जून 2025/
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जनपद पंचायत करतला के जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने जन्मदिवस को इस वर्ष विशेष रूप से पर्यावरण को समर्पित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कर 150 पौधे लगाए। उन्होंने अपने इस प्रयास के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पेड़ लगाने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके निज निवास पर उनकी माता श्री और बिहार दरभंगा से पधारे हेमंत कुमार झा के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण से हुई। इसके पश्चात ग्राम गाड़ापाली, शासकीय माध्यमिक शाला पटियापाली एवं शासकीय उद्यान पटियापाली में भी वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष झा ने कहा—

> “मुझे जन्मदिन पर किसी प्रकार का भौतिक तोहफा नहीं चाहिए। यदि आप मुझे कुछ देना चाहते हैं तो एक वृक्ष लगाएं, यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में हम अपने बच्चों के लिए धन, घर, बीमा जैसी सुविधाओं की तैयारी कर रहे हैं, परंतु यदि स्वच्छ हवा और जल नहीं रहा, तो ये सब व्यर्थ हो जाएगा। इसीलिए उन्होंने 1000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और यदि जनता का सहयोग मिला तो यह संख्या 5000 तक पहुँचाई जाएगी।

कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर श्री शुक्ला एवं उद्यान विभाग के श्री देवांगन ने भी उपाध्यक्ष झा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे इस संकल्प में पूरा सहयोग देंगे और करतला ब्लॉक को हरित बनाने की दिशा में यह एक सशक्त पहल है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, सहित जनपद पंचायत के सभी सभापति एवं सदस्य, सीईओ वैभव कौशिक, अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद क्षेत्र से भारी संख्या में आए नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और पेड़ों की देखरेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.