February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के निरीक्षक विवेक शर्मा सहित 59 पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने उप पुलिस अधीक्षक

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय द्वारा बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में पदोन्नति सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार प्रदेश भर के 59 निरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। यह पदोन्नति वरिष्ठता, सेवाकाल और कार्य दक्षता के आधार पर की गई है।

इस पदोन्नति सूची में कोरबा जिले के निरीक्षक विवेक शर्मा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदार कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई है। विवेक शर्मा ने कोरबा में रहते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों की सफलतापूर्वक जांच की है और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

पदोन्नत अधिकारियों को शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी जा रही हैं। साथ ही उनके सहयोगियों एवं परिचितों में भी खुशी का माहौल है।

गृह विभाग की इस पदोन्नति सूची में अन्य पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है, जिससे पुलिस विभाग में उत्साह का वातावरण है और यह निर्णय विभाग की कार्य क्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.