March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा मंडल चैतमा द्वारा मदनपुर रजकम्मा में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मदनपुर रजकम्मा के बूथ क्रमांक 196 और 197 में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना से प्रेरित इस अभियान में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु, सहसंयोजक संदीप प्रजापति, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत मदनपुर रजकम्मा के सरपंच श्री सरवन सिंह मरावी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रामति अहिर, बूथ अध्यक्ष मनमोहन दास, भाजपा कार्यकर्ता सुरेश यदु एवं रोजगार सहायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला और इस प्रकार के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

भाजपा के इस वृक्षारोपण अभियान को क्षेत्रवासियों द्वारा भी सराहना मिली और सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.