August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मिला सहारा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/ कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत कोरबा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा ने कार्यक्रम की अगुवाई की और दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल सौंपकर उन्हें सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया। उनके साथ मंच पर जनपद उपाध्यक्ष पाली श्री दिल हरण कुर्मी, जनपद सदस्य श्री उत्तम औरकेरा, बत्तरा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन गर्ग, श्री विष्णु यादव, श्री विवेक मारकंडे, तथा श्री विक्की अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और सम्मानजनक बनाने का प्रयास किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाज कल्याण विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस आयोजन से न केवल लाभान्वितों के चेहरे खिले, बल्कि समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी बल मिला

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.