July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पं. प्रदीप मिश्रा जी करेंगे श्री शिव महिमा का विस्तार”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  माँ सर्वमंगला की पावन धरती, उर्जानगरी कोरबा में धार्मिक श्रद्धा एवं शिवभक्ति से परिपूर्ण श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह पावन कथा कनबेरी-खेरभावना, कनकी रोड स्थित माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर, कोरबा में संपन्न होगी। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) शिव महापुराण की दिव्य कथाओं एवं शिव महिमा का रसपान कराएंगे।

श्री महाकाल भक्त मंडल, कोरबा द्वारा आयोजित इस धर्म आयोजन में सभी शिवभक्तों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है ताकि भक्तजन श्रद्धा, भक्ति एवं आनंद से कथा श्रवण कर सकें।

यह आयोजन न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी करेगा।

संपर्क सूत्र:
9827112405, 6263361101, 8870011195, 9584376141, 9827496009, 9098695235, 9827798900, 8937822222, 9691055369, 9399172777

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.