July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तुमनार मेले में शामिल होकर विधायक चैतराम अटामी ने देवी-देवताओं का किया पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दंतेवाड़ा राहुल ****/   गीदम विकासखंड के ग्राम तुमनार में आयोजित पारंपरिक वार्षिक मेले में इस वर्ष भी क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चैतराम अटामी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वे अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुँचे, जहाँ उन्होंने परंपरागत तरीके से देवी-देवताओं के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए देवी-देवताओं और उनके साथ पहुंचे भक्तों का विधायक अटामी ने आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक यह मेला हर वर्ष बड़ी धूमधाम से आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक हिस्सा लेते हैं।

विधायक अटामी ने मौके पर ग्रामीणों से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया और जनसम्पर्क किया।

विधायक चैतराम अटामी की यह पहल न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी रही, बल्कि आमजन से संवाद और उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता दर्शाने का प्रतीक भी बनी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.