July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पिथौरा में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य गोष्ठी, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया रहीं मुख्य वक्ता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पिथौरा (छत्तीसगढ़) — भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा महान समाजसेविका एवं प्रजावत्सला अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सरला कोसरिया जी उपस्थित रहीं।

गोष्ठी में उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन, उनके द्वारा समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मंच पर उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शशि डड़सेना जी, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देव सिंह निषाद जी, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्या जी, वरिष्ठ नेता सीताराम सिन्हा जी, रैदास गोयल जी, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर जी, किरण दुलीकेशन साहू जी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, पंचराम मटियारा, मंडल मंत्री दीपक देवी, गजेंद्र राजेश चौधरी, आलोक त्रिपाठी, विजय नायक, क्षमा गोयल, मधुरिमा पांडे, निर्मला पिंपलकर, नारायण पटेल, सौरभ अग्रवाल, पार्षद पुष्पांत पटेल, किशोर पटेल, रविंद्र आजमानी, देव कुमार सिन्हा, बबलू सोनी, मनमोहन जैन, अश्विन साहू, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, सुमित अग्रवाल, बिट्टू, मोनू सलूजा, राजेश अग्रवाल और जीतू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं गरिमा के साथ किया गया और यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना व ऐतिहासिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.