March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बारसूर में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में बड़ा कदम — विधायक चैतराम अटामी ने ग्रामीणों को पानी टैंकर वितरित किए

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *दंतेवाड़ा  राहुल ****/  बारसूर क्षेत्र में गर्मी के मौसम में उत्पन्न हो रही पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक चैतराम अटामी ने त्वरित पहल करते हुए ग्रामीणों को पानी टैंकर वितरित किए। इस कार्य के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को न केवल राहत दी, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सामाजिक जिम्मेदारी को भी सार्थक रूप से निभाया।

विधायक अटामी सर्वप्रथम बारसूर स्थित प्रसिद्ध सोनादई माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से प्रदत्त पानी टैंकर का विधिवत पूजन कर मंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीणों को सौंपा।

इसके बाद वे नागफनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पुनः पूजा-अर्चना की और एक अन्य पानी टैंकर का पूजन कर ग्रामीणों को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक अटामी ने कहा,
“पेयजल उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह एक मूलभूत आवश्यकता है और इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता को इस मूलभूत सुविधा से वंचित न होने दें।”

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में पेयजल की समुचित और सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपायों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, वरिष्ठ समाजसेविका बुधरी ताती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना, जिला मंत्री जसवीर नेगी, मंडल अध्यक्ष बैसू मंडावी, नगर पंचायत अध्यक्ष बारसूर सुभद्रा नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश्वरी मांझी, पूर्व जनपद अध्यक्ष गीदम विकासखंड अंति वेक, विधायक प्रतिनिधि राजेश, एवं छिंदनार सरपंच संध्या शुक्ला शामिल रहे।

यह कदम क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.