“बेंदरकोना में समरसता और श्रद्धा के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ उरगा (कोरबा) — उरगा मण्डल के ग्राम बेंदरकोना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष भव्यता और समरसता के साथ मनाई गई। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ननकीराम कंवर जी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के निर्देश पर अब देश के हर ग्राम पंचायत में डॉ. अंबेडकर जयंती का आयोजन एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जो उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित कर देश ने उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने संविधान निर्माण के पश्चात डॉ. अंबेडकर के उस ऐतिहासिक वक्तव्य का स्मरण किया जिसमें उन्होंने कहा था, “संविधान तभी सफल होगा जब देशवासी उसे अंतःकरण से अपनाएंगे और उसका पालन करेंगे।”
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को “समरसता दिवस” की शुभकामनाएं भी दी गईं, जो भारतीय समाज में समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रतीक बनता जा रहा है।
कार्यक्रम में मिठाइयों का वितरण, केक काटने की रस्म, आतिशबाजी और क्षेत्रीय लोकनृत्य करमा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। मांदर की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन पूरे उत्साह से थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक साथ सहभागिता कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
विशेष उपस्थिति:
इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री किशन साव, जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत, भुनेश्वरी देवी कंवर, जनपद सदस्य दुलौरिन शिवकुमार कर्ष, सरपंच जयबीर सिंह तंवर, अमृत मार्बल, गणेश बघेल, तीज मार्बल, राम मनोहर सोनी, ओम साहू, पवन कंवर, संतोष साहू, संजू वैष्णव, कमलेश अनंत, मनोज कर्ष, गोवर्धन पटेल, लेखराम सोनवानी, शंभूराव भोसले, रविंद्र सोनी, हरीश मार्बल, अजय मल्होत्रा, विश्वेश्वर मिरी, ललित कुमार टंडन, हेमंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और भाजपा उरगा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने परंपरा, समरसता और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।


