August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“अग्रसेन गौधाम कनबेरी में नवनिर्मित गौ गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न”

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  — कोरबा- मार्ग पर स्थित अग्रसेन गौधाम कनबेरी परिसर में नवनिर्मित गौ गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन में अग्रवाल सभा के पदाधिकारीगण तथा अग्रसेन गौ सेवा समिति के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

करीब 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भव्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्ति की पूजा-अर्चना कर विधिवत प्रतिष्ठापना की गई। पूजा कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अग्रसेन गौ सेवा समिति द्वारा वर्ष 2012 से संचालित इस गौशाला में वर्तमान में 800 से अधिक गौवंश की सेवा की जा रही है। लगभग 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैली इस गौशाला में गौवंशों के लिए उचित देखभाल, चारा-पानी, चिकित्सा तथा स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संपूर्ण परिसर 10 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरियाली, जल संरचना और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी है।

इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही सामूहिक भोज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और गौ भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

समिति द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि भविष्य में गौसेवा को और अधिक संगठित व व्यापक बनाया जाएगा तथा इस परिसर को एक आदर्श गौसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.