August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए स्टार अवार्ड से नवाजा गया”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  विश्वविख्यात समाजसेवी संगठन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2024-25 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “आनंदम” का भव्य आयोजन 13 अप्रैल 2025, रविवार को जबलपुर स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को उनके अनुकरणीय सेवा कार्यों के लिए “स्टार अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में डॉ. शर्मा के साथ-साथ उनके होम क्लब लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं क्लब अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिससे कोरबा जिले के सामाजिक क्षेत्र में एक नया गौरव जुड़ा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन ने लायन डॉ. शर्मा के सेवा समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट” ने अपने जनहितकारी कार्यों से पूरे डिस्ट्रिक्ट में एक मिसाल कायम की है।

डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “आनंदम” में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, द्वितीय वाइस गवर्नर लायन रिपूदमन पुसरी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन वी.के. अग्रवाल, लायन सत्येन्द्र शर्मा, लायन एम.डी. माखीजा, लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन राजेन्द्र तिवारी, लायन प्रीतपाल बाली, लायन बसंत मिश्रा, लायन रंजना क्षेत्रपाल और लायन त्रिलोकचंद बरडिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा के विविध पहलुओं पर चर्चा की गई और आने वाले वर्षों में समाज के लिए और प्रभावी कार्य योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर सम्मानित हुए लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अपनी टीम और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत और समाज के प्रति हमारे समर्पण का प्रतिफल है।”

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.