March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम नवापारा में सामाजिक समरसता का संदेश, अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा में सामाजिक समरसता और सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जब जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र और जैतखाम पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके माध्यम से उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियोंमनीराम रात्रे, छेदीलाल टंडन और संतराम टंडन का शाल, श्रीफल, माला एवं तिलक से सम्मान किया गया। ग्रामवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन के विविध पहलुओं को उजागर किया — उनके संघर्ष, शिक्षा, समाज सुधार और संविधान निर्माण में किए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की गई।

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने वक्तव्य में कहा:

“बाबासाहेब का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने न केवल समाज के कमजोर वर्गों को आवाज दी, बल्कि हमें ऐसा संविधान दिया जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से –
ग्राम रोगदा से सरपंच प्रतिनिधि साव सिंह गुरुजी,
उपसरपंच नरेन्द्र बरेठ,
नवापारा सरपंच सूरज सिंह,
संजू वैष्णव, नारायण पटेल,
गणेश राम बरेठ, सुखीराम रात्रे,
गंभीर सिंह कंवर, रामचरण कंवर,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चन्द्रिका टंडन, शुशीला टंडन,
मितानिन मंगली बाई प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मंच संचालन का कार्य तुलसी रात्रे ने बेहद संयम और प्रभावी शैली में किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.