June 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राकेश पांडेय ने संभाला छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का पद, समारोह में कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय जी का पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आज रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित जनों ने श्री राकेश पांडेय को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदी सुश्री सरोज पांडेय जी से भी विशेष भेंट-मुलाकात हुई।
कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चाएं हुईं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, कोरबा नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत सहित अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.