June 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा ने प्रदेशभर में मनाई बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जी की जयंती*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबासाहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेशभर में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कर्तृत्व पर प्रकाश डाला गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में संविधान निर्माता, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान एवं तिरंगा चौक में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया। श्री देव ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, बस्तर जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में पुलिस ग्राउंड के समीप संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानन्द, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अशोक पाण्डेय, बजरंग खण्डेलवाल, आशु चन्द्रवंशी, अकबर अली, अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.