March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया कुसमुंडा थाना का वार्षिक निरीक्षण

थाना प्रबंधन, लंबित प्रकरणों और जनसंवाद पर विशेष जोर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ — कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा थाना कुसमुंडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

  • लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निराकृत करने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
  • थाना स्तर पर मौजूद सुधार योग्य व्यवस्थाओं को चिन्हांकित कर सुधार के निर्देश दिए गए।
  • शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए विशेष रूप से थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
  • थाना प्रभारी को नियमित ग्राम भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए भी कहा गया।

इसके साथ ही, आगामी सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिसमें जनसहभागिता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के सिद्धांतों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री रूपक शर्मा सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए थाना कुसमुंडा को एक जनहितकारी, उत्तरदायी और प्रभावी पुलिसिंग मॉडल के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.