March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनटीपीसी कोरबा में अग्निशमन सेवा दिवस पर श्रद्धांजलि व जागरूकता अभियान का आयोजन

 

मुख्य अतिथि श्री विभास घटक ने दिलाई अग्नि सुरक्षा शपथ, अग्निवाहन को दिखाई हरी झंडी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   ****/— एनटीपीसी कोरबा के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, केएसटीपीपी द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन गरिमामय ढंग से किया गया। यह आयोजन उन वीर अग्निशामकों की स्मृति में मनाया गया जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी कोरबा रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई और ‘अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रचार सामग्री’ का विमोचन किया। साथ ही 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले ‘अग्निसेवा सप्ताह’ का भी औपचारिक शुभारंभ हुआ।

अन्य प्रमुख उपस्थिति में रहे:

  • श्री राम मूर्ति जोसुला (अपर महाप्रबंधक, सुरक्षा)
  • श्री शशि शेखर (एजीएम, मानव संसाधन)
  • श्री विजय कुमार गर्ग (एजीएम, रसायन)
  • श्री एल. के. सिंह (एजीएम, सीएंडआई)
  • श्री गवेंद्र शर्मा (डीजीएम, सेफ्टी)
  • श्री के. वी. वी. अपाराव (उप महाप्रबंधक, सिविल)
  • श्री कुमार पुरुषोतम (उप समादेष्टा/कार्य, सीआईएसएफ)
  • श्री अशोक प्रसाद सिंह (सहायक समादेष्टा/अग्नि)
  • अन्य अधिकारीगण, जवान, कर्मचारी व मीडिया प्रतिनिधि।

कार्यक्रम के दौरान शहीद अग्निशामकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात एक विशेष अग्निवाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो आवासीय परिसरों, गांवों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए श्री विभास घटक, श्री कुमार पुरुषोतम, और श्री अशोक प्रसाद सिंह ने अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जन-जागरूकता को ही असली सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने आव्हान किया कि अग्नि से सुरक्षा केवल सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का साझा दायित्व है।

कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक प्रसाद सिंह (सहायक समादेष्टा/अग्नि) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस पूरे आयोजन में CISF द्वारा की जा रही अग्नि सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियों की सराहना की गई और उनके प्रयासों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्पद बताया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.