March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   जिला कोरबा के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज अचानक कोतवाली थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित शिकायतों, रिकॉर्ड संधारण, परिसर की सफाई व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के कार्य संचालन की स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी तिवारी ने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले के निराकरण के उपरांत आवेदक को की गई कार्रवाई की जानकारी देना अनिवार्य होगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो।

थाना परिसर की सफाई व्यवस्था और अभिलेखों की संधारण स्थिति की भी उन्होंने जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता से सद्भावपूर्वक व्यवहार करें और हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुनें।

एसपी तिवारी का यह औचक निरीक्षण थाने की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.