August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पंचमुखी हनुमान मंदिर में भक्ति की बयार, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव — महापौर संजू देवी राजपूत ने किए दर्शन, झांकी को दिखाई रवाना

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल 2025 को कोरबा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, हेलिपैड, सुभाष ब्लॉक में पंचमुखी सेना के तत्वावधान में भव्य हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अनुपम आध्यात्मिक आयोजन में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर होकर शामिल हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

 

नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया। उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर में शोभायात्रा के दौरान “जय बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर आयोजित फूलों की होली में भक्तों ने रंग-बिरंगे पुष्पों से हनुमान जी की आराधना कर आनंद की अनुभूति की। भव्य आतिशबाजी ने आकाश को प्रकाशमय कर दिया, वहीं भोग वितरण में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। रात्रि में आयोजित जागरन में भजन-कीर्तन की अमृतधारा बहती रही, जिससे समस्त वातावरण भक्ति में लीन हो गया।

इस संपूर्ण आयोजन में पंचमुखी सेना की सक्रिय भूमिका और निःस्वार्थ सेवा भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना रहा।

नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की भरपूर सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की कामना व्यक्त की। हनुमान जन्मोत्सव का यह उल्लासपूर्ण आयोजन सभी भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.