August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनकेएच कोरबा में हृदय रोगियों को नई जिंदगी, मेट्रो की दौड़ से राहत – एक ही दिन में 5 एंजियोप्लास्टी और 6 एंजियोग्राफी सफल

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा शुरू की गई कैथलैब सुविधा ने जिले के हृदय रोगियों को मेट्रो सिटीज़ की भागदौड़ से राहत दिलाई है। 23 मई 2023 से प्रारंभ की गई इस सेवा के माध्यम से अब मरीजों को गोल्डन ऑवर में ही अपने शहर में त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिल पा रहा है, जिससे उनकी जान बचाना संभव हो रहा है।

अब तक लगभग 200 से अधिक मरीज एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। हाल ही में एक ही दिन में 5 एंजियोप्लास्टी और 6 एंजियोग्राफी की सफल प्रक्रिया कर एनकेएच ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। इस कार्य को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी अनुभवी टीम ने अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उस दिन दो आपातकालीन मामलों का भी तुरंत उपचार कर मरीजों की जान बचाई गई। वर्तमान में सभी मरीज पूर्णतः स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एनकेएच कोरबा के कार्डियोलॉजी ओपीडी में एक ही दिन में 45 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया, जो अस्पताल की विश्वसनीयता और लोकप्रियता को दर्शाता है। इसी कड़ी में 12 अप्रैल को वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती ने भी 25 हृदय रोगियों को परामर्श एवं जांच की सेवाएं दीं। आगामी 26 अप्रैल को प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत अग्रवाल की भी विजिट तय है।

त्वरित इलाज से घट रहा है लाइफ रिस्क
एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि कोरबा जैसे जिले में भी कम खर्च में मेट्रो सिटी के स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। लगभग दो वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई कैथलैब सेवा के तहत ECG, ECHO, TMT, कार्डियक प्रोफाइल के साथ एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अनुभवी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर 24×7 सेवाएं दे रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में भी जीवन रक्षा संभव हो पा रही है।

90% ब्लॉकेज, समय पर इलाज से बची जान
मरीज ए.आर. यादव को सीने में दर्द की शिकायत पर एनकेएच लाया गया था। जांच में हृदय की एक नस में 90% ब्लॉकेज पाया गया। डॉ. सतीश सूर्यवंशी द्वारा त्वरित एंजियोप्लास्टी की गई, और ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा। श्री यादव अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। उनके पुत्र योगेश यादव ने एनकेएच को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायपुर जैसी सुविधा कोरबा में ही मिल गई जिससे पिताजी को समय रहते जीवनरक्षक इलाज मिल सका।

किफायती इलाज और बेहतर देखभाल का भरोसा
एनकेएच से इलाज कराने वाले कई मरीजों ने बताया कि निजी अस्पतालों को लेकर आम धारणा यह होती है कि इलाज महंगा होगा, लेकिन एनकेएच ने इस सोच को बदला है। यहाँ इलाज किफायती है और मरीजों व उनके परिजनों को रहने, खाने और देखभाल की समुचित व्यवस्था भी कम खर्च में मिल रही है। इससे ना सिर्फ आर्थिक बोझ कम हो रहा है बल्कि समय की भी बचत हो रही है।

एनकेएच कोरबा ने यह सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर ही जब उच्च स्तरीय और सुलभ उपचार उपलब्ध हो, तो न सिर्फ मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि उनके परिजनों को भी मानसिक और आर्थिक राहत मिलती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.