June 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता – तीन चोरी के मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-आभूषण बरामद”

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

घटनाएं व अपराध क्रमांक:

  1. अपराध क्रमांक 139/2025
  2. अपराध क्रमांक 163/2025
  3. अपराध क्रमांक 179/2025
    धारा: 331(4), 305(ए), 111, 317(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नितेश साहू, पिता – राजू साहू, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – सारी रामनगर, मुड़ापार, चौकी मानिकपुर
  2. ललित भोई, पिता – रोहित कुमार भोई, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर
  3. निखिल सोनी, पिता – बजरंग सोनी, उम्र – 29 वर्ष, निवासी – अग्रसेन चौक, कोरबा
  4. अनिल काले, पिता – अप्पासो काले, उम्र – 42 वर्ष, निवासी – सेकंड, रामसागरपारा, कोरबा

बरामदगी:
गिरफ्तार चारों आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं, जो चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं।

कोरबा पुलिस ने इन मामलों में समयबद्ध व समन्वित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को हिरासत में लिया, बल्कि उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज भी दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता व सजगता से नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

कोरबा पुलिस को इस सफलता के लिए साधुवाद!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.