August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हनुमान जयंती पर बालको क्षेत्र के मंदिरों में हुआ भव्य पूजन व प्रसाद वितरण – श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक की श्री हनुमान जी की आराधना”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बालको क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर बजरंगबली का स्मरण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रमुख रूप से जिन मंदिरों में आयोजन हुआ, वे हैं –

  1. आजादनगर हनुमान मंदिर
  2. रिंग रोड, रिसदा चौक हनुमान मंदिर
  3. सेक्टर 5 हनुमान मंदिर
  4. बालको राम मंदिर

पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा, मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने पवनपुत्र से सुख-समृद्धि, बल और भक्ति की कामना की।

इस पावन आयोजन में बालको क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल जी, पूर्व पार्षद श्री लोकेश्वर चौहान जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुमित तिवारी जी, जय राठौर जी, मनोज भारिया जी, और संजय साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर हनुमान जी की आराधना में भाग लिया और समाज को सेवा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्था सराहनीय रही, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग और सहभागिता उल्लेखनीय रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को एक प्रेरणादायी धार्मिक उत्सव के रूप में अनुभव किया।

जय बजरंगबली! जय श्री राम!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.