“सेवा, समर्पण और सौम्यता के प्रतीक लखन भैया को जन्मदिन पर मिला जनआशीर्वाद – कोरबा में सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने दी शुभकामनाएं”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य) श्री लखन लाल देवांगन (लखन भैया) को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाओं की वर्षा की। सहजता, समर्पण और कर्मठता की प्रतिमूर्ति लखन भैया के सम्मान में कोरबा में एक विशेष भेंट और शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस शुभ अवसर पर ब्लैक डायमंड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध संचालक एवं श्री गुरु सिंह सभा परिवहन नगर कोरबा द्वारा संचालित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया (चाचा जी) ने स्वयं उपस्थित होकर मंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके साथ कोरबा के कई प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में लखन भैया के प्रति जनता की आत्मीयता और श्रद्धा झलकती रही। सभी ने मिलकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सतत जनसेवा की कामना करते हुए “जीवेत शरदः शतम् शतम्…” का पाठ किया।
लखन भैया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
जय श्रीराम! जय छत्तीसगढ़! जय भाजपा!


