जल आवर्धन पाइपलाइन की समस्या हुई दूर – नगरवासियों को मिलेगी राहत, कल से होगी सुचारु पेयजल आपूर्ति”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से जल आवर्धन पाइपलाइन में उत्पन्न हुई जटिल समस्या को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सजग प्रयासों से सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है। नगर की अध्यक्ष महोदया श्रीमती पद्मिनी देवांगन जी की तत्परता और विधायक प्रतिनिधि श्री प्रीतम देवांगन जी की सतत मेहनत से यह सुधार कार्य समय पर पूर्ण किया गया।
नगर में व्याप्त पेयजल संकट को देखते हुए युद्धस्तर पर कार्य आरंभ किया गया, जिसमें नलजल विभाग की टीम विशेष रूप से सक्रिय रही। श्री नीरज शर्मा जी और उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि कल दोपहर से नियमित पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे नगरवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।
इस कार्य को सफल बनाने वाले सभी कर्मवीरों को हार्दिक साधुवाद एवं धन्यवाद दिया गया है। नगरवासियों ने भी इस त्वरित कार्रवाई और जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की है।
“जल है तो जीवन है” – इस भावना के साथ सभी ने मिलकर जनसेवा का यह कार्य संपन्न किया, जो प्रशासनिक सजगता और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
साधुवाद!


