August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर की जा रही साइबर ठगी, कोरबा पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील”

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा,  – परीक्षा परिणामों के इंतजार में बैठे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अब साइबर ठगों से भी सतर्क रहना होगा। कोरबा जिले में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुछ साइबर अपराधी परीक्षा में पास कराने या अंक बढ़वाने का झांसा देकर छात्रों एवं उनके परिजनों से ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

कोरबा पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें, जिसमें परीक्षा में सफल कराने या अच्छे अंक दिलवाने की बात कही जाए। पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व खुद को शिक्षा मंडल या स्कूल प्रबंधन का अधिकारी बताकर फर्जी दावा कर रहे हैं और पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं।

कोरबा पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की परीक्षा परिणाम से संबंधित सेवा न तो अधिकृत माध्यम से दी जाती है और न ही यह प्रक्रिया वैध है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत साइबर सेल या निकटतम थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • अज्ञात नंबरों से आए कॉल या संदेशों में किए गए दावों पर भरोसा न करें।
  • शिक्षा मंडल, स्कूल या किसी सरकारी संस्था द्वारा ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जाती।
  • संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल का स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।
  • ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने या साइबर सेल को दें।

कोरबा पुलिस ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संयम बनाए रखने और ऐसी झूठी बातों में न आने की अपील की है। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की ठगी का शिकार हो चुका है, तो वह बिना झिझक संबंधित विभाग में रिपोर्ट दर्ज कराए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.