August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन उर्जीनगरी कोरबा में कथा वाचक: श्री प्रदीप मिश्रा जी ‘सिहोरा वाले’

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, छत्तीसगढ़ – माँ सर्वमंगला की पावन धरा कोरबा में धार्मिक उत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री महाकाल भक्त मण्डल, कोरबा के तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक किया जाएगा।

यह आयोजन कनकी रोड स्थित माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर के पास, कनवरी-खेरभवना मैदान में संपन्न होगा। शिवभक्तों के लिए यह अवसर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति रस से सराबोर होने का एक अनूठा माध्यम बनेगा।

इस पावन कथा का वाचन करेंगे देश के ख्यातिप्राप्त कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी (सिहोरा वाले), जो अपनी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके द्वारा शिव महापुराण की गूढ़ बातें सरल और हृदयस्पर्शी तरीके से समझाई जाएंगी।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:

  • प्रतिदिन प्रातः से संध्या तक शिव महापुराण की संगीतमय कथा
  • विशाल श्रद्धालु जनसमूह की उपस्थिति
  • भक्ति, आस्था और ज्ञान का संगम

संयोजक मंडल से संपर्क हेतु:
[9827112405, 6263160111, 8878011195, 9584376141, 9827460009, 9098695235, 9827978980, 8937822222, 9691055369, 9399177277]

साभार: श्री महाकाल भक्त मण्डल, कोरबा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.