March 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तीन साल की उम्मीदों को मिली राहत: जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने दिलाया मनरेगा भुगतान, सुशासन तिहार में जनसेवा का संकल्प

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने ग्राम पंचायत रोगदा (आश्रित ग्राम – नवलपुर) का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्रामवासियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत विगत तीन वर्षों में कार्य तो किया, परंतु आज तक उनकी मजदूरी की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 से अधिक श्रमिकों की मजदूरी तीन वर्षों से अटकी हुई है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर श्री झा ने त्वरित पहल करते हुए मौके से ही पीओ रोजगार श्री चंद्रा से संपर्क साधा और समस्या से अवगत कराया। साथ ही रोजगार सहायक को तत्काल बुलाकर स्थिति की पूरी जानकारी ली गई।

 

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अधिकांश खातों में आधार सिडिंग की प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण भुगतान अटका हुआ है। इस पर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करते हुए मजदूरी राशि का भुगतान कराया जाए। उनकी तत्परता से ग्रामीणों में राहत और विश्वास का माहौल बना।

साथ ही ग्राम रोगदा में चल रहे मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत शिकायत/मांग फॉर्म की अनुपलब्धता की समस्या भी सामने आई। इस पर जनपद उपाध्यक्ष ने स्वविवेक से पर्याप्त मात्रा में फॉर्म उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए श्री मनोज झा का हृदय से आभार जताया और उन्हें जनपद का सच्चा जनप्रतिनिधि बताया जो हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़ा रहता है।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री साव सिंह गुरुजी, उपसरपंच श्री नरेंद्र कुमार, श्री संजू वैष्णव, श्री तुलसी रात्रे सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.