March 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पोड़ी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा ज़िले के ग्राम पोड़ी स्थित सद्भावना भवन में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक प्रभावशाली सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल और संगठन की मजबूती के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी कड़ी में आयोजित इस सम्मेलन में पोड़ी मंडल, सिरमिना मंडल, पसान मंडल और चोटिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे संगठन की जमीनी मजबूती और भागीदारी का स्पष्ट संकेत मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों के स्वागत से हुई।

इस सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता दीपका से श्री ज्योतिनंद दुबे, कटघोरा से श्री पवन गर्ग एवं बालको से श्री हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री ज्योतिनंद दुबे ने भाजपा के ऐतिहासिक सफर और वैचारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। श्री पवन गर्ग ने छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे विकास और नवाचारों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में पार्टी की भूमिका से अवगत कराया।

श्री हितानंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी जनता तक पहुँचाएं ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें और पार्टी से जुड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान कई नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की, जिन्हें अतिथियों द्वारा सदस्यता पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर सरपंच लखनपुर श्री जगदीश नागवंशी, उपसरपंच एतमा नगर श्री बीरबल मरावी, पंच लेपरा श्री विजय चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण मरकाम, जनपद अध्यक्षा पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती माधुरी देवी, पसान मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री श्री विजय बहादुर जगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पवन पोया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चोटिया श्री रवि मरकाम, मंडल अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा श्री रघुनंदन जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य श्री वीरेंद्र मरकाम, युवा मोर्चा दीपका अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह, जनपद सदस्य तुमान श्री चतुर्भुज नायक और जिला पंचायत सदस्य श्री राम नारायण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.