कोरबा पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति — वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश रोहरा नहीं रहे




हृदय गति रुकने से हुआ निधन, पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य, प्रख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार श्री सुरेश रोहरा का बुधवार को हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। वे पत्रकारिता जगत में अपनी निर्भीक लेखनी, सृजनशीलता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े दृष्टिकोण के लिए विख्यात थे।
उनके निधन की खबर से कोरबा के मीडिया, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री सुरेश रोहरा वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े रहे और उन्होंने कोरबा क्षेत्र की समस्याओं, जनआवाज और संस्कृति को लेखनी के माध्यम से सशक्त स्वर दिया। वे न केवल पत्रकार थे, बल्कि एक संवेदनशील लेखक और साहित्य प्रेमी के रूप में भी पहचान रखते थे। उनका लेखन जनहित के मुद्दों को उठाने में हमेशा अग्रणी रहा।
ॐ शांति
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे।


