July 20, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वयंसेवकों ने किया शाखा संगम आयोजित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले में भी संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। शाखाओं को मजबूत करने एवं कार्य के विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ तेज की गई हैं।

इसी क्रम में, कोरबा के ओपन थिएटर मैदान में सोमवार सुबह 6:00 बजे से शाखा संगम का आयोजन किया गया। कोरबा नगर के पांच उपनगरों की 20 शाखाएँ इस आयोजन में सम्मिलित हुईं। लगभग 1000 स्वयंसेवकों ने इस संगम में भाग लिया और शारीरिक अभ्यासों का प्रदर्शन किया। संघ के अधिकारियों ने इनका निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

संघ के अधिकारियों ने बताया कि दशहरा से पहले इस प्रकार के दो और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला, नगर एवं उपनगर स्तर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.