August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम 28 मार्च को रायपुर में

1 min read

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे मुख्य अतिथि, मुस्लिम समाज के जरूरतमंदों को वितरित की जाएगी सामग्री किट

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शामिल होंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

गरीब मुस्लिम परिवारों को मिलेगा लाभ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने जानकारी दी कि रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर मुस्लिम समाज के गरीब परिवारों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर में इसका आयोजन 28 मार्च को दो चरणों में होगा—

  • दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय (एकात्म परिसर) में
  • दोपहर 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय में

इन दोनों स्थानों पर जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों को सामग्री किट वितरित की जाएगी।

इफ्तार कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

इस कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे बैजनाथ पारा में मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आगमन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी 28 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा एवं मोर्चा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम में भाग लेकर जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों को सामग्री किट वितरित करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.