April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारतीय जनता पार्टी करतला मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की आवश्यक बैठक पंचायत भवन रामपुर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं प्रदेश निर्माता स्व. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, नटवर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल, अटल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य वक्ता जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा एवं भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न मंडलों में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.