April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर कटघोरा व ज्वाली मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कटघोरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित बिलासपुर आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा कटघोरा मंडल एवं ज्वाली मंडल द्वारा आज सांस्कृतिक भवन में एक महत्वपूर्ण संयुक्त कामकाजी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे, टेक चंद अग्रवाल, प्रीतम देवांगन, हीरानंद पंजवानी, प्रदीप पांडे, रामप्रसाद कोराम, मीना शर्मा, राज्यवर्धन सिंह, आत्मा नारायण पटेल, उत्तम रंधावा, राजेंद्र टंडन, श्रवण ठाकुर, राजकुमार कश्यप, अजय धनोधिया, बजरंग पटेल, समजीत सिंह, ओमप्रकाश डिक्सेना, सतीश जयसवाल, विनोद जयसवाल, पवन अग्रवाल, अजय गर्ग, राजू दिवान, अनुराग दुलानी, जय गर्ग, रूपेश, मनदीप, आयुष, वसीम, अतुल, सत्यम समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की। कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रधानमंत्री की सभा में अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रदेश के लिए गौरव की बात है, और हमें इसे ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगा।

कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है और अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जोड़ना है।

बैठक में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे समर्पण और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.