August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि रहे शामिल”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा निहारिका घंटाघर क्षेत्र के ओपन थियेटर ग्राउंड में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर है। प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेयर इलेवन और सीएसईबी कोरबा-वेस्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

प्रतियोगिता में उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान वार्ड 18 के पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, तहसीलदार सत्यपाल राय, सोनू राठौर, परविंदर सिंह, सुशील गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सादिक शेख, अनूप सोनकर, राजेश प्रजापति, अरविंद पांडेय, प्रकाश साहू, ईश्वर चंद्रा, मधु डिडवानिया, डॉली सिंह, सुधीर राजपूत, विजय सिंह, धीरज दुबे, पुरुषोत्तम दुबे, सत्या पाल, अनिमेष सरकार, सुरेश देवांगन, शिवेंदु शीट, कृष्णा राठौर और विकास पांडेय शामिल रहे

प्रेस क्लब कोरबा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना

मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा –

“खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह हमें अनुशासन सिखाने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा कर्मचारियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। यह आयोजन खेल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मैं इस पहल के लिए प्रेस क्लब परिवार और कोरबा के पत्रकार साथियों को बधाई देता हूँ।”

प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्य

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ईं. जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, नीलम पड़वार, शेख असलम सहित प्रमुख पत्रकारों ने योगदान दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेंद्र मेहता, दादू मनहर, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, मनोज पाहूजा, रमेश वर्मा, हीरा राठौर, राजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम दुबे, गयानाथ मौर्य, कैलाश सिंह राजपूत, नरेंद्र रात्रे, अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज लहरे, पार्षद चंद्रलोक सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रेस क्लब सचिव नागेंद्र श्रीवास ने निभाई।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का संक्षिप्त विवरण

पहला मुकाबला: 6 विकेट से मेयर इलेवन की जीत

  • कलेक्टर इलेवन ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।
  • संजय कुर्रे ने 53 रन, मकसूद ने 32 रन बनाए।
  • मेयर इलेवन ने 8 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
  • रिंकेश ने 46 और अंकित ने 48 रन बनाए।

दूसरा मुकाबला: सीएसईबी-वेस्ट ने 30 रन से मारी बाजी

  • सीएसईबी वेस्ट ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए।
  • एसईसीएल कुसमुंडा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर मात्र 76 रन ही बना सकी।
  • सीएसईबी वेस्ट ने 30 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेमीफाइनल मुकाबलों का इंतजार

इस प्रतियोगिता के आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। कोरबा अंचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेस क्लब द्वारा किया गया यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.