March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता”

स्वरचित कविता भेंट कर दी शुभकामनाएं, केंद्रीय मंत्री ने जल्द छत्तीसगढ़ प्रवास का दिया आश्वासन

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले, खेल, श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से सपरिवार सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान श्री चिमनानी ने डॉ. मांडविया को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का विशेष आग्रह किया।

मांडविया के जीवन पर स्वरचित कविता की भेंट

भेंट के दौरान अमित चिमनानी ने डॉ. मांडविया के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक स्वरचित कविता उन्हें भेंट की। इस कविता में डॉ. मांडविया के संघर्ष, उनके समाजसेवा के प्रयासों और सरकार में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं का वर्णन किया गयाकेंद्रीय मंत्री ने इस विशेष भेंट को सहर्ष स्वीकार किया और जल्द छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने का आश्वासन दिया

डॉ. मांडविया के नेतृत्व में हुआ युवा नेतृत्व संवाद

अमित चिमनानी ने बताया कि डॉ. मांडविया के मार्गदर्शन में जनवरी 2025 में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम् में किया गया। यह आयोजन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित हुआ और उन्हें विकसित भारत के लिए अपने विचार रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया।

डॉ. मांडविया के उत्कृष्ट कार्य और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि डॉ. मांडविया पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

  • उन्होंने महिला स्वास्थ्य सुधारने और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 10 करोड़ सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए यूनिसेफ से विशेष सम्मान प्राप्त किया
  • डेल्टा वैरिएंट के बाद कोविड-19 संकट को संभालने और भारत के सफल टीकाकरण अभियान का नेतृत्व करने के लिए ‘इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स 2022’ में ‘बिजनेस रिफॉर्मर’ श्रेणी में सम्मानित किया गया
  • इंडियन एक्सप्रेस ने 2022 और 2023 में उन्हें भारत के 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में सूचीबद्ध किया

जन औषधि केंद्र और स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका

डॉ. मांडविया को भारत में 5,100 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित करने का श्रेय जाता है, जिनकी मदद से 850 से अधिक दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं

  • हृदय स्टेंट और घुटने के प्रत्यारोपण की लागत कम करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है
  • ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल तकनीक से बने 10 करोड़ सैनिटरी पैड को कम कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें यूनिसेफ द्वारा सम्मानित किया गया

पदयात्राओं के माध्यम से जनसेवा की मिसाल

डॉ. मांडविया अपनी पदयात्राओं के लिए भी प्रसिद्ध हैं

  • 2005 में विधायक रहते हुए 123 किलोमीटर की पहली पदयात्रा की।
  • 2007 में 127 किलोमीटर की दूसरी यात्रा की।
  • 2019 में 150 किलोमीटर की यात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया।

परिवार से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

इस मुलाकात के दौरान अमित चिमनानी ने केंद्रीय मंत्री की जीवन संगिनी श्रीमती गीता बेन मांडविया से भी बातचीत की और उनके संघर्षों तथा पारिवारिक योगदान के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि डॉ. मांडविया का जीवन और उनका समर्पण समाजसेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है

जल्द छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री

श्री चिमनानी ने डॉ. मांडविया को छत्तीसगढ़ आने का विशेष निमंत्रण दिया, जिसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने जल्द राज्य प्रवास पर आने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को डॉ. मांडविया के इस आगामी दौरे का उत्सुकता से इंतजार रहेगा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.