June 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

फागुन मंडई 2025 के विदाई समारोह में पहुंचे विधायक चैतराम अटामी, देवी-देवताओं के किए दर्शन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ राहुल दंतेवाड़ा फागुन मंडई (मेला) 2025 के अंतिम दिन विदाई समारोह के अवसर पर विधायक चैतराम अटामी पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों से मुलाकात की। उन्होंने आमंत्रित देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख एवं समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग, जनपद सदस्य रामु नेताम सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विधायक अटामी ने कहा कि फागुन मंडई केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमें अपनी परंपराओं और सामाजिक एकता से जोड़ती है। पूरे कार्यक्रम में भक्तों एवं श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.