June 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी ने जवानों व ग्रामीणों संग मनाई होली

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    राहुल दंतेवाड़ा। होली के पावन अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने ग्राम पंचायत कासोली 01 स्थित 17वीं CAF बटालियन में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर होली का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।

विधायक अटामी ने जवानों के साथ रंग-गुलाल खेलते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने ग्रामवासियों से भी संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता और सौहार्द्र का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक होली गीतों व रंगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। विधायक ने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे हमें सदैव बनाए रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.