July 23, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: महापौर संजू देवी राजपूत के निवास पर होली मिलन समारोह, रंगों में सराबोर हुआ माहौल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के निवास पर आज प्रातःकाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी पार्षद, गणमान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सुबह से ही लोग महापौर को शुभकामनाएं देने पहुंचे। महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही। रंगों और गुलाल से सराबोर माहौल में सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। पारंपरिक होली गीतों के बीच आनंदमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। हंसी-खुशी और भाईचारे के इस पर्व ने नगरवासियों को एकजुट करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.