July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हट के खबर: 24 घंटे थाने में बंद रहा मुर्गा, मालिक की हत्या के आरोप में कल कोर्ट में पेशी

तेलंगाना (Telangana) ने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पालतू मुर्गा (Pet Cock) ने अपने ही मालिक की जान ले ली है। घटना के बाद पुलिस (Telangana Police) एक्शन में आई और आरोपी मुर्गा को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

तेलंगाना (Telangana) ने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पालतू मुर्गा (Pet Cock) ने अपने ही मालिक की जान ले ली है। घटना के बाद पुलिस (Telangana Police) एक्शन में आई और आरोपी मुर्गा को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। वहीं अब मुर्गा की कोर्ट में पेशी की बात कहीं जा रही है। कुछ लोगों ने तो ये भी बताया कि कस्टडी में मुर्गा के खाने-पीने का इंतजाम भी करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि ये अनोखे मर्डर का मामला 22 फरवरी का है। इसमें तेलंगाना के जागतियाल जिले (Jagtial district) में रहने वाले 45 साल के थानगुल्ला सतीश ने अपने मुर्गा को कॉक फाइट में उतारा था। मुर्गों की इस लड़ाई में उनके पैरों में चाक़ू बांध दिया जाता है। इसके बाद उन्हें लड़ाया जाता है। जो भी अपने सामने वाले मुर्गे को घायल कर देता है वो जीत जाता है। सतीश के मुर्गे के पैर में बंधे चाक़ू से वो खुद ही घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं आपको बता दें कि तेलंगाना में कॉक फाइट बैन (Cock fight Bain) है। इस वजह से लोग चोरी छुपके से ही इस प्रकार के खेलों का आयोजन करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के आयोजन के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। मामला संघान में आने के बाद आरोपी मुर्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने इसका आयोजन कराया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.