June 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, 14 मार्च को होगा रंगों का उत्सव

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगों और उल्लास का विशेष पर्व 14 मार्च 2025, शुक्रवार को निवास रानी, रोड धनुवार पारा, कोरबा में मनाया जाएगा।

समारोह का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

होली मिलन समारोह में शामिल हों और रंगों के इस पर्व का आनंद लें

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और होली के पारंपरिक उल्लास को साझा करना है। कार्यक्रम में गुलाल, फूलों की होली, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।

शहरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस उत्सव में सम्मिलित होकर रंगों, प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को मिलकर मनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.