करतला जनपद के विकास को मिली नई ऊर्जा, उपाध्यक्ष मनोज झा ने मांगा सहयोग




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मनोज झा को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
विकास कार्यों को लेकर हुई अहम चर्चा
इस मुलाकात में जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने करतला जनपद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सड़क, शिक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना और उद्योगों के विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग की अपील की।
मिला विकास का आश्वासन
उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने भरोसा दिलाया कि—
“मनोज झा के नेतृत्व में करतला जनपद को नई दिशा मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ जनपद क्षेत्र को दिलाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने कहा—
“करतला क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। जनता की सेवा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्धता
मनोज झा ने कहा—
“मेरे लिए जनता की सेवा सर्वोपरि है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। सरकार और जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग से निश्चित रूप से करतला जनपद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।”
स्थानीय जनता में उत्साह
इस मुलाकात के बाद करतला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि मनोज झा के नेतृत्व में जनपद में नए विकास कार्य होंगे, जिससे क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।


