August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निकिता जायसवाल बनीं कोरबा जिला पंचायत की निर्विरोध उपाध्यक्ष

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल कोरबा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उनके निर्वाचन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

जिला पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी निकिता जायसवाल के सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। उनके चयन से क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्रीमती जायसवाल के निर्वाचन पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को गति मिलने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.