August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. पवन कुमार सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,****/ 05 मार्च 2025छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। निर्धारित समयावधि में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न करने के कारण डॉ. पवन कुमार सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

 

डॉ. पवन कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव श्री विनोद कुमार यादव द्वारा रखा गया, जिसे श्रीमती निकिता जैसवाल ने समर्थित किया। पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे ने सभी औपचारिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर डॉ. पवन कुमार सिंह को सम्यक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा श्री सरोज महिलांगे, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.