March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मनोज शर्मा की रणनीति से भाजपा ने कोरबा जनपद पंचायत में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भाजपा की कुशल रणनीति से कोरबा जनपद पंचायत चुनाव निर्विरोध संपन्न

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के प्रभावी नेतृत्व और पर्यवेक्षक संतोष देवांगन की कुशल रणनीति के चलते कोरबा जनपद पंचायत का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिला, जिससे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित हुई।

मनोज शर्मा की राजनीतिक सूझबूझ और संगठन की मजबूत पकड़ ने विपक्ष को चुनावी मैदान से बाहर कर दिया। पर्यवेक्षक संतोष देवांगन के मार्गदर्शन में समन्वय और रणनीति को बखूबी अंजाम दिया गया, जिससे भाजपा के पक्ष में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई।

कोरबा जनपद पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: तीजमति राठिया

उपाध्यक्ष: कौशल्या कंवर

यह जीत भाजपा संगठन की ताकत और मजबूत रणनीति का प्रमाण है, जिससे पार्टी का जनपद क्षेत्र में दबदबा और अधिक बढ़ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.