March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी!

भाजपा महिला मोर्चा ने लिया सफाई कर्मी बहनों के सम्मान का संकल्प

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,****/ 4 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में और प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी जी (बिलासपुर संभाग कार्यक्रम प्रभारी) के आदेशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

आज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी बहनों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था।

महिला मोर्चा का सम्मान अभियान

इस कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा द्वारा सफाई कर्मी बहनों के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज में उनके महत्व को उजागर करना है

बैठक में इन प्रमुख सदस्याओं की रही सहभागिता

इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, वरिष्ठ दीदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती ज्योति वर्मा, नव निर्वाचित महापौर एवं जिला महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तर कुंभकार, जिला मंत्री श्रीमती हार बाई यादव, श्रीमती कृष्णा राठौर, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा का संकल्प

बैठक के दौरान सभी सदस्याओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। इसके तहत सफाई कर्मी बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के समक्ष उजागर किया जाएगा

8 मार्च को भव्य कार्यक्रम की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस कार्यक्रम को भव्य और प्रेरणादायक बनाने की योजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी।

भाजपा महिला मोर्चा की यह पहल महिला सम्मान और स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.