डबल इंजन सरकार का बजट प्रदेश के विकास को देगा नई रफ्तार – हितानंद अग्रवाल




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद हितानंद अग्रवाल ने प्रदेश के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के नए 14 बड़े नगर निकायों और नगर निगमों के नियोजित विकास को बढ़ावा देगा। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास की रफ्तार तेज कर दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा दलहन फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि किए जाने से किसानों में हर्ष है। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘महतारी वंदन योजना’ का विस्तार किया है और कामकाजी महिला छात्रावासों के लिए भी बजट आवंटन बढ़ाया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप साबित होगा।


