August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

टीपी नगर में कहर बरपाने वाले थार चालक का पुलिस ने निकाला जुलूस, 40 हजार का जुर्माना

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****  कोरबा: टीपी नगर क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार थार जीप से कई ठेलों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी कोयला सप्लायर को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका जुलूस निकाला। आरोपी पर IPC 308 (आपराधिक मानव वध का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

घटना इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस कॉम्प्लेक्स जाने वाले आंतरिक मार्ग पर हुई, जहां थार जीप (CG12 BJ 5038) के चालक ने शराब के नशे में ठेलों और दुकानों को टक्कर मार दी और तेजी से भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार गेवरा निवासी कोयला सप्लायर है, जिसने ट्रांसपोर्ट नगर के टैक्सी स्टैंड के पास जीप स्टार्ट की और तेज गति में अपना नियंत्रण खो बैठा।

हादसे में जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टायर भी पंचर हो गया, लेकिन आरोपी ने एलॉय व्हील पर ही गाड़ी भगाते हुए कुसमुंडा स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचा और वहां से फिर फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही कुसमुंडा में दबिश देकर आरोपी को ट्रेस कर लिया।

सोमवार को पुलिस ने आरोपी का घटनास्थल पर जुलूस निकाला, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनता ने प्रशंसा की है और उम्मीद जताई कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर आगे भी कठोर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.